मोदी बौद्ध महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाएंगे : रिपोर्ट

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 10:15:15 PM
Modi to visit Lanka in May to attend Buddhist festival says Report

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रमुख बौद्ध महोत्सव के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस साल मई में श्रीलंका का दौरा करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में एक श्रीलंकाई मंत्री के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

‘कोलंबो पेज’ के अनुसार न्याय मंत्री विजयदासा राजपक्षे ने कहा कि मोदी ने श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस में भाग लेने की पुष्टि की है।

संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस बौद्ध देशों में हर साल मनाया जाता है। इस महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भगवान बुद्ध की अराधना करते हैं।

यह पहला मौका जब श्रीलंका इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है और उसने 12 मई के इस समारोह के लिए कई विश्व नेताओं को आमंत्रित किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.