मोदी के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा अंकोरवाट

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 04:58:52 PM
modi eagerly awaiting arrival of Angkor Vat

अंकोरवाट(कंबोडिया)। कंबोडिया के जाने-माने पुरातत्वविदों और इतिहासकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कंबोडिया यात्रा की मांग को लेकर एक अनोखी और अनूठी पेशकश की है। अगर यह आमंत्रण मंजूर कर लिया जाता है तो अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मोदी कंबोडिया के विख्यात अंकोरवाट मंदिर की यात्रा पर आने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

इस मंदिर को विशेषकर हिन्दू सम्राटों की गद्दी के रुप में माना जाता है। इंडो-आसियान एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन दिनों कंबोडिया के दौरे पर आए भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक के दौरान यह मांग की गई। पुरातत्वविदों ने मोदी को भेजे आमंत्रण में कहा है कि अंकोरवाटर उनके आगमन की उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

उनका कहना है कि मोदी को प्राचीन भारतीय संस्कृति की धरोहर के रुप में विद्यमान प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर अंकोरवाट की यात्रा पर आना और इस पुरातन विरासत को यादगार बनाने के लिये विचार करना चाहिए। उन्होंने भारत और कंबोडिया में समान अवधि में अपने पितरों के सम्मान में मनाये जाने वाले‘पितृपक्ष’पखवाड़े के दौरान कम से कम एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने के संदर्भ में विचार करने के लिए भी भारत सरकार से मांग की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.