मोदी ने की जापानी सम्राट से मुलाकात

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 09:09:30 AM
modi also met with Japanese emperor

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत जापान वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन से पूर्व जापान के सम्राट अकिहितो से मुलाकात की।  मोदी की तीन दिवसीय जापान यात्रा के दौरान उनके साथ आए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस मुलाकात को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने एक ट्विट में कहा कि विशेष महत्व वाली यह मुलाकात भारत जापान के बीच अद्वितीय गर्मजोशी का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के सम्राट अकिहितो को बधाई दी। स्वरूप ने एक अन्य ट्विट में कहा कि सभ्यताओं को लेकर बातचीत। नरेंद्र मोदी और सम्राट अकिहितो ने भारत और जापान के आम हितों और एशिया के भविष्य पर बातचीत की। मोदी के कल यहां पहुंचने के बाद यह पहला आधिकारिक कार्यक्रम था।

दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व्यापार और निवेश के संबंधों को और मजबूत बनाने के रास्ते तलाशने के लिए जापान के शीर्ष कारोबारी नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। मोदी शाम को वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे।

उनकी इस यात्रा के दौरान परमाणु सहयोग और विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। दोनों नेता रक्षा सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं जिसमें जापान, भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास शामिल है। इस दौरान दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी बातचीत की संभावना है।

Read more:

क्या आप भी लिव-इन रिलेशनशिप में करते है ये गलती....

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

तो क्या इन कारणों से महिलाएं करती है संभोग?

Read also: ब्रेकअप के बाद के वो 5 सवाल, जो हर लड़की पूछना चाहती है अपने एक्स से



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.