मेलेनिया ट्रंप व्हाइट हाउस की बजाय न्यूयॉर्क सिटी में ही रहेंगी

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 09:51:18 PM
Melania Trump to stay New York City despite White House as first lady

डेस मोइंस। अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी परंपरा को तोड़ते हुए व्हाइट हाउस की बजाय फिलहाल न्यूयॉर्क सिटी में ही रहेंगी।

नये राष्ट्रपति 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे। लेकिन मेलेनिया और उनका 10 वर्षीय बेटा बैरन स्कूल का सत्र खत्म होने तक न्यूयॉर्क सिटी में रहेंगे।

यह फैसला मेलेनिया को अन्य अमेरिकी प्रथम महिलाओं से अलग करता है। वह अपने पति के चुनाव प्रचार अभियान में एक प्रमुख चेहरा थी।

इस साल की शुरुआत में ‘यूएस वीकली’ को दिए एक साक्षात्कार में मेलेनिया ने कहा था कि बैरन को घर पर एक अभिभावक की जरूरत है और मैं इसे यथासंभव सामान्य रखना चाहूंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.