व्हाइट हाउस में एक अज्ञात व्यक्ति ने की घुसपैठ

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 01:10:01 PM
Man breaches White House security, caught hiding near residence entrance

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास‘व्हाइट हाउस’के मैदानी परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति सेंध लगाकर घुसने में कामयाब रहा। अमेरिकी केबल टीवी नेटवर्क सीएनएन ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी।

सीएनएन के अनुसार अमेरिका की खुफिया सेवा के कर्मियों ने पीठ पर बैग लादे हुए उस घुसपैठिए को तुरंत व्हाइट हाउस के प्रवेश द्वार के पास ही गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में मौजूद थे। सीएनएन के अनुसार इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

ताजा जानकारी मिलने तक इस घटना के विषय में व्हाइट हाउस की ओर से किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.