हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में कंसर्ट के आयोजन के लिए एकजुट हुए लोपेज, एंथनी

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Nov 2016 11:25:57 AM
 Lopez, Anthony came together to organize concert in support of Hillary Clinton

लॉस एंजिलिस।  गायिका जेनिफर लोपेज और उनके पूर्व पति मार्क एंथनी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की मौजूदा उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को अपना समर्थन जताने के लिए मियामी में एक निशुल्क कंसर्ट के आयोजन के लिए एकजुट हुए।

'एंटरटेनमेंट टुनाइट' की रिपोर्ट के अनुसार लोपेज 47 और एंथनी 48 ने हिलेरी के साथ मंच साझा किया और हिलेरी के हाथों में हाथ डालकर सामने मौजूद दर्शकों की भीड़ का जोश बढ़ाया। पूर्व जोड़े ने कंसर्ट के दौरान की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया।

एंथनी ने लिखा, ''बीती रात मियामी में जेएलओ के साथ गेटलाउड फॉर हिलेरी क्लिंटन कंसर्ट में उनका प्रतिनिधित्व कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपका मत अहम है... मैग्नसमीडियायूएसए... मैं उनके साथ हूं... हिलेरी को मतदान करें... लातिनोसउनीदोस... एकसाथ मजबूत हैं... लव ट्रम्प्सहेट...''

रंग बिरंगे खूबसूरत लिबास में मंच पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली लोपेज ने लिखा, ''आज की रात आने के लिए शुक्रिया फ्लोरिडा... यह अद्भुत है... हिलेरी के लिए मतदान करें... एकसाथ मजबूत हैं... जाएं और मतदान करें... लव ट्रम्प्सहेट... लातिनोस... लेट्सगेटलाउड... वोट...''



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.