लंदन: दस साल तक इस स्कूल के अध्यापकों ने किया छात्राओं का रेप...!

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 02:32:58 PM
London in Ten years of the school teacher who raped girls

लंदन।  शिक्षक का काम छात्र-छात्राओं को शिक्षा देना होता है लेकिन शिक्षा के नाम पर बलात्कार करने का एक मामला इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में स्थित क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल से सामने आया है। स्टूडेंट्स के साथ एक दशक तक बलात्कार करने के आरोप में तीन पूर्व स्कूल अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अध्यापकों की उम्र 60 साल के आसपास है। 

इस होटल में मनाइए हनीमून और ले जाइए 70 लाख रूपए

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, स्कूल की 9 छात्राओं ने आरोप लगाया था कि 1980 के अंत से लेकर 1990 तक इन तीनों अध्यापक ने उनके साथ रेप किया था। बता दें कि क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल में तकरीबन 26 लाख रुपये फीस थी और इस स्कूल से मशहूर कवि सैमुअल टेलर और बांउसिंग बॉम्ब के आविष्कारक सर बारन्स पढ़ाई कर चुके हैं।

16-18 साल की युवतीओं के साथ रेप
इस घटना पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 66 साल के आरोपी अध्यापक ने 16-18 साल की उम्र की युवती के साथ रेप किया था। इसके साथ ही उसने एक और 17 साल की छात्रा पर 1994 में हमला किया।

तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

गिरफ्तार किये गए एक और आरोपी अध्यापक अकी उम्र 62 साल है और उसे पश्चिमी लंदन से गिरफ्तार किया गया है। उस पर 1985-1993 तक चार युवतियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल की इन पूर्व छात्राओं के आरोप को स्कूल प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। बता दें कि इस स्कूल की स्थापना 16 वीं सदी में की गई थी।
 

Read More:

सीजेरियन सर्जरी के बाद महिलाएं ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

क्या आपको भी गाॅसिप करने में आता है मज़ा, तो जाने यह बातें-

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.