केरी को ‘भरोसा’ जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के रूख को ‘बदला नहीं जा सकता’

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:54:14 AM
Kerry 'confident' US climate trend pledges can't be reversed

माराकेश। जलवायु परिवर्तन विरोधी रूख रखने वाले डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतनेे के एक सप्ताह बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने आज कहा कि उनको ‘विश्वास’ है कि इस मुद्दे पर वाशिंगटन की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आ सकता।

माराकेश में संयुक्त राष्ट्र जलवायु बैठक में केरी ने कहा, ‘‘मैं नहीं मानता कि इसे बदला जा सकता है या ऐसा किया जाएगा।’’

केरी ने कहा कि बाजार की ताकतें दुनिया के उर्जा के भविष्य तय करेंगी।

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने जलवायु परिवर्तन को ‘अफवाह’ करार दिया था और पेरिस समझौते को ‘रद्द करने’ की बात कही थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.