कमला हैरिस का भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर बनना तय

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 10:24:24 PM
Kamala Harris set to become the first Indian born US Senator

लॉस एंजिलिस। कैलिफोर्निया की एटॉर्नी जनरल कमला हैरिस का अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल की पहली सीनेटर बनना लगभग तय हो गया है क्योंकि आठ नवम्बर के आम चुनाव से पहले के नवीनतम सर्वेक्षण उन्हें उनके प्रतिद्वंद्वी से ‘‘बहुत आगे’’ रख रहे हैं।

51 वर्षीय हैरिस को प्रांत की नयी सीनेटर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बाइडेन का पहले ही समर्थन मिल गया है। इससे समुदाय से उनके उपरी सदन का सदस्य बनने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

नये सर्वेक्षण के अनुसार वह डेमोक्रेट सदस्य लॉरेट सांशेज के मुकाबले अमेरिकी सीनेट चुनाव में काफी बढ़त बनाये हुए हैं। दैनिक समाचार पत्र ‘द सैक्रोमेंटो बी’ ने कल कहा कि हैरिस अमेरिकी सीनेट के लिए काफी आगे हैं। हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच सांशेज से आगे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.