न्यायाधीश साकिब निसार पाकिस्तान के नए प्रधान न्यायाधीश नियुक्त

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 11:19:32 PM
Justice Mian Saqib Nisar appointed next Chief Justice of Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने न्यायाधीश साकिब निसार को बुधवार को पाकिस्तान का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।

उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश निसार प्रधान न्यायाधीश अनवर जहीर जमाली की जगह लेंंगे। जमाली 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

साल की शुुरुआत में जमाली जियारत केे लिए सऊदी अरब गए थे, उस दौरान निसार ने कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभाई थी। लाहौर में 18 जनवरी, 1954 मेंं जन्मे निसार ने पंजाब विश्वविद्यालय से विधि-स्नातक की डिग्री ली।

निसार 1982 में उच्च न्यायालय के वकील बने और 1994 में वह पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय मेंं वकील बने। 1998 में उन्हेंं उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया और 2010 में वह उच्चतम न्यायालय केे न्यायाधीश नियुक्त हुए।

निवर्तमान न्यायाधीश जमाली 15 महीने इस पद पर रहेे, उनकी नियुक्ति सितंबर 2015 में हुुई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.