भारतीय मूल के व्यक्ति को कुचलने के आरोप मेें चालक को जेल

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 05:05:12 AM
Jail for speeding driver who killed Indian-origin man in UK

लंदन। लंदन में इस साल की शुरआत मेें 25 वर्षीय एक युवक ने प्रतिबंधित लेन में तय सीमा से ज्यादा तेज गति से गाड़ी चलाते हुए भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कुचल दिया था। युवक को अदालत ने दोषी मानते हुए करीब पांच साल की सजा सुनाई है।

पाकिस्तानी मूल का माने जाने वाले उस्मान अनवर को लंदन की ओल्ड बेली अदालत ने चार साल और आठ महीने की सजा, पूर्वी लंदन के पूर्वी हेम में सडक़ पार कर रहे 55 वर्षीय भारतीय मूल के परमजीत सिंह करीर को कुचलने का दोषी पाते हुए सुनाई है।

करीर भारत से ब्रिटेन 1975 में गए थे और वो वहां करीब 35 वर्षों से ब्रिटिश टेलिकॉम में काम कर रहे थे। करीर अपने समुदाय में दान देने के लिए भी जाने जाते थे।

घटना के दिन, 19 जनवरी को वो जिम जा रहे थे।

अनवर गैरकानूनी तरीके से बस लेन का प्रयोग करते हुए 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उस दिन गाड़ी चला रहा था, जबकि वहां गाड़ी चलाने की तय सीमा 48 किलोमीटर प्रति घंटा ही थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.