जैक्सनविल। अमेरिका में उत्तर पश्चिम जैक्सनविल स्थित नार्थ फ्लोरिडा क्रेडिट यूनियन में डकैती के एक संदिग्ध द्वारा बंदूक के बल पर बंधक बनाए गए 11 बंधकों को दो घंटे बाद आज छुड़ा लिया गया।
जैक्सनविल शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘हमने 11 बंधकों को मुक्त करा लिया है। इन सभी को कम्युनिटी फस्र्ट क्रेडिट यूनियन में डकैती शुरू होने के करीब दो घंटे बाद मुक्त कराया गया।’’
शेरिफ कार्यालय के अनुसार संदिग्ध हिरासत में है। किसी भी बंधक पर गोली नहीं चलाई गई। इसके उलट दावा करने वाली प्रारंभिक खबरें सही नहीं थीं।