कश्मीर में ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे कि याद रखा जाएगा : हाफिज सईद

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 07:00:16 AM
It will be remembered that in Kashmir will Surgical Strike : Hafiz Saeed

लाहौर। 2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत में सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी दी है। हाफिज ने कहा है कि कश्मीरी मुजाहिदीन जम्मू-कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देंगे जिसे लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।

पाकिस्तान अधकिृत कश्मीर (पीओके) के मीरपुर में रविवार को एक रैली में हाफिज ने कहा, 'मोदी को जो करना था, कर दिया। अब मुजाहिदीनों की बारी है और वे कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देंगे। मुजाहिदीन जिस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने जा रहे हैं उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह सर्जिकल स्ट्राइक भारत वाले स्ट्राइक की तरह नहीं होगा जिसे दुनिया ने माना तक नहीं है।'

जब हाफिज यह धमकी दे रहा था तब उसके समर्थक जिहाद, जिहाद के नारे लगा रहे थे।लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद ने इससे पहले भी भारत में सर्जिकल स्ट्राइक की धमकी दी थी। भारत द्वारा पीओके में सितंबर के आखिर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइल से बौखलाए सईद ने कहा था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है।

मैं इंडियन मीडिया को बताना चाहता हूं कि आप जल्द देखोगे कि पाकिस्तानी जवान कैसे सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हैं। अमेरिका भी आपकी मदद नहीं कर पाएगा। मुंहतोड़ जवाब देने की बारी अब पाकिस्तान की है। मोदी को अब सर्जिकल स्ट्राइक का सही मतलब पता चल जाएगा।

हाफिज सईद के सिर पर अमेरिका ने 10 लाख डॉलर (करीब 6.67 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा है। पिछले हफ्ते ही उसने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि कश्मीर में भारत के अत्याचारों पर शरीफ सरकार की प्रतिक्रिया काफी ठंडी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.