भूकंप से कांपा इंडोनेशिया का रिसॉर्ट द्वीप बाली, 5.5 थी तीव्रता

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 11:01:53 AM
Island of Indonesia, Kampa resort resort Bali Bali, 5.5 intensity

जकार्ता। इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में भूकंप आने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है।  हालांकि भूंकप में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। भूकंप का केंद्र बाली के दक्षिण पूर्व में स्थित बंजर पासेकन के उत्तर पूर्व में दो किलोमीटर की दूरी पर 118 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई स्थानीय लोग एवं पर्यटक अपने घरों और होटलों से बाहर मैदानों की ओर भागे लेकिन भूकंप से सुनामी का कोई भी संभावित खतरा न होने का संदेश मिलने के बाद स्थिति एक बार फिर सामान्य हो गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.