आईएस में भर्ती होने की कोशिश कर रहा ओहियो निवासी युवक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 09:53:02 AM
IS trying to join the Ohio resident youth arrested

कोलंबस/अमेरिका। ओहायो के एक युवक को लीबिया के लिए विमान से रवाना होते समय गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि वह व्यक्ति इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होने के लिए लीबिया जा रहा था। संघीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अमेरिका के अटार्नी बेंजामिन ग्लासमैन ने बताया कि बीस साल के आरोन डेनियल को करीब एक माह से जारी जांच के बाद कल जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

समलैंगिक विवाह पर जनमत संग्रह का प्रस्ताव ठुकराया ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने

आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डेनियल ने उस व्यक्ति को जिहाद के लिए देश से बाहर जाने के बारे में बताया था जो व्यक्ति जांचकर्ताओं का मुखबिर था और उसका साथी बन कर उससे मिला था। इसमें कहा गया है कि डेनियल ने जनवरी में बेरत के एक मध्यस्थ को अबु इसा अल...अमरीकी के लिए 250 डॉलर भेजे थे। अबु इसा अल...अमरीकी इस्लामिक स्टेट के लिए युवकों की भर्ती करता था और हमलों की योजना बनाता था।

नौकरियों के मामले में ट्रम्प के पास देने को कुछ नहीं : ओबामा

शिकायत में बताया गया है कि डेनियल ने लीबिया में बसने से पहले अफगानिस्तान और सीरिया जाकर युद्ध छेडऩे की इच्छा जाहिर की थी। जून में, डेनियल ने उसी साथी को बताया कि वह लीबिया में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले भूभाग में जाना चाहता है ताकि वह वहां जिहाद का समर्थन कर सके। 

ग्लासमैन ने बताया कि जब डेनियल ह्यूस्टन और त्रिनिदाद के रास्ते लीबिया जाने की तैयारी कर रहा था, तब जांचकर्ताओं ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।                   -एजेंसी

 

Read More:

ये है दुनिया के वो पांच शहर, जहां खुलेआम सेक्स करना है 'लीगल'

नमक के पानी से स्नान कर, पाएं इन सभी रोंगो से मुक्ति

क्या आपको भी गाॅसिप करने में आता है मज़ा, तो जाने यह बातें-



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.