ISIS ने अपने 11 सदस्यों को दी फांसी

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 08:55:47 AM
IS awarded death sentence to 11 members

दुबई। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के डेर अल जोर प्रांत में अपने संगठन के 11 सदस्यों को फांसी दी है।

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि आईएस ने कल अपने 11 सदस्यों को फांसी दी है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को फांसी दी गयी है उनकी पहचान के बारे नहीं बताया गया है तथा किस जुर्म के लिए फांसी दी गयी है उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन आईएस ने पिछले महीने भी इसी प्रांत में बलात्कार, हत्या और हथियारों की तस्करी करने आरोप में अपने संगठन के 25 सदस्यों की हत्या कर दी थी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.