ISIS ने 40 नागरिकों के शव को खंभे से लटकाया

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 08:27:59 AM
IS 40 bodies of civilians were hanged from poles

दुबई। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उत्तरी इराक के मोसुल शहर में तथाकथित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने गत मंगलवार को 40 नागरिकों को देशद्रोह के आरोप में गोली मार दी और उन्हें बिजली के खंभे से लटका दिया। 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उपायुक्त कार्यालय ने बताया कि कई जिलों में नागरिकों के शवों को बिजली के खंभों में लटका दिया गया था। मध्य मोसुल में आईएस द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाये जाने को नजरअंदाज करने के आरोप में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। इराकी सुरक्षाबल मोसुल पर कब्जा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

संरा रिपोर्ट के अनुसार नागरिकों की हत्या आईएस द्वारा स्थापित‘अदालतों’के आदेश के तहत की जा रही है। 40 नागरिकों को देशद्रोह और इराकी सुरक्षाबलों का एजेंट और धोखेबाज कहा गया था। संरा ने कहा कि गुप्त सूचनाओं को सार्वजनिक करने के आरोप में उत्तरी मोसुल के धबट सैन्य शिविर पर 20 नागरिकों की हत्या बुधवार शाम कर दी गयी थी।               -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.