ईरान और बड़ी विश्व शक्तियों ने 2015 के परमाणु समझौते का जायजा लिया

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Jan 2017 10:18:43 PM
Iran and world powers review accord before Trump inauguration

वियना। अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण नजदीक आने और ईरान के पूर्व नरपमंथी राष्ट्रपति के निधन के बाद 2015 के परमाणु समझौते पर चिंताओं के बीच मंगलवार को तेहरान और विश्व के शक्तिशाली देशों ने इस समझौते का जायजा लिया।

ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्होंने इस समझौते को विनाशकारी करार देते हुए इसे नष्ट करने का संकल्प लिया है।

इस समझौते के तहत प्रतिबंधों को हटाए जाने के बदले ईरान ने अपनी परमाणु गतिविधियों में कटौती की है।

रविवार को 82 वर्षीय अकबर हाशमी राफसंजानी की मृत्यु हो गई।

वियना में हुई बैठक में ईरान, अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के वरिष्ठ राजनयिकों ने हिस्सा लिया। जनवरी 2016 में इस समझौते के लागू होने के बाद इसकी प्रगति की समीक्षा के लिए यह ऐसी चौथी बैठक है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.