इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 4 मरे

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 12:27:57 PM
Indonesia floods landslides 4 dead

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलनों से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। लीमापुलू कोटा जिले में भारी बारिश से संचार व्यवस्था ठप हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया, भूस्खलन में लगभग आठ वाहन दब गए। अब तक वाहनों से चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है।

मलबे और चट्टानों में अन्य वाहन अभी दबे हुए हैं। हो सकता है कि इनमें और भी शव दबे हुए हों। उन्होंने बताया, बाढ़ की वजह से हजारों ग्रामीणों को अपने घर छोडक़र भागना पड़ा है, लेकिन अभी हमारे पास ऐसे लोगों की संख्या के बारे में विस्तृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.