इंडोनेशिया भूकंप: मृतकों का आंकड़ा 100 के पार

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 01:27:24 PM
Indonesia earthquake Rescuers search for survivors after over 100 killed

जकार्ता। इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में बुधवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.4 की तीव्रता के भूकंप के कारण अब तक मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। वहीं, 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि तीव्रता वाले भूकंप में गुरुवार तक 102 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 500 से ज्दाया घायलों का उपचार जारी है।

सरकार भूकंप पीडि़तों की सहायता में लगी हुई है। आपदा राहत अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर में पिडी जया जिले में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण कई घर, इमारतें और ढांचागत संरचनाएं नष्ट हो गईं।

मरने वालों में अधिकांश पिडी जया जिले के हैं। यहां अत्यधिक नुकसान हुआ है। यह इलाका भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है। खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पिडी जया की क्षतिग्रस्त दुकानों के मलबे की नीचे फंसे कई लोगों को भी जिंदा निकाला गया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.