भारत-अमेरिका रिश्ते तोडऩा किसी के हित में नहीं: निशा देसाई

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 08:14:10 PM
Indo US relationship is in nobody interest to break Nisha Desai

वाशिंगटन। अमेरिका की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत . अमेरिका रिश्ते इतने विस्तृत एवं गतिशील हैं कि किसी भी पहलू पर पीछे हटना किसी के भी हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नया प्रशासन द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान देने के लिए अपने नई क्षेत्रों को शामिल कर सकता है।

दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने वाशिंगटन में लोगों से कहा, ‘‘भारत अमेरिका संबंध को दोनों सरकारों के बीच संबंधों से आगे बढना होगा। भारत अमेरिका संबंध वैश्विक हैं लेकिन वे स्थानीय भी होने चाहिए।

एक प्रमुख अमेरिकी थिंक टैंक ‘सेंटर फार स्ट्रेटिजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ द्वारा ‘यूएस.. इंडिया स्टेट एण्ड अर्बन इनिसियेटिव’ शुरू करने के मौके पर निशा ने राज्यों के बीच संबंध बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हर नई सरकार सहयोग के नए क्षेत्रों को शामिल करती है। अमेरिका भारत संबंध इतने विस्तृत, इतने जटिल और इतने गतिशील हैं कि किसी भी पहलू पर पीछे हटना किसी के भी हित में नहीं होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.