ब्रिटेन में भारतीय नागरिकों ने सरदार पटेल की जयंती मनाई

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 05:19:53 AM
Indians mark Sardar Patels birth anniversary in UK

लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई और इस महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रिटेन में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कल पटेल के जयंती समारोह का नेतृत्व किया और अब इसे हर साल लंदन में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

पटनायक ने कहा, ‘‘सरदार पटेल आजादी के बाद भारत को एकीकृत करने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं लेकिन 1947 से पहले की उनकी उपलब्धियां भी उसी तरह महान हैं। वह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नायक थे और अब उनकी याद में हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।’’

समारोह का समापन पटेल के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंटरी दिखाए जाने के साथ हुआ।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.