माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने की तैयारी में भारतीय नौसेना का दल

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 05:26:01 AM
Indian Navy team to climb Mt Everest

काठमांडू। भारतीय नौसेना के 24 सदस्यीय दल ने माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने के चुनौतीपूर्ण सफर की सोमवार को शुरुआत की।

दुनिया की सबसे उंची चोटी का सफर तय करने के लिए इस दल को यहां भारतीय दूतावास पर आयोजित कार्यक्रम में रवाना किया गया।

यह दल काठमांडो से जिरी का सफर वाहन के जरिए तय करेगा और फिर एवरेस्ट बेस कैंप तक चढ़ाई करके 8,848 मीटर उंची चोटी तक पहुंचेगा।

इस दल के समन्वयक संजय कुमार कुलकर्णी ने कहा, ‘‘हम ‘समुद्र से एवरेस्ट तक’ के नारे के साथ चढ़ाई कर रहे हैं।’’

नेपाली पर्वतारोही मिंगमा शेरपा इस दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इससे पहले भारतीय नौसेना की टीमों ने 1965 और 2004 में एवरेस्ट पर पर्वतारोहण सफलतापूर्वक तय किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.