भारतीय किडनी गिरोह के संदिग्ध श्रीलंका में हिरासत में

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:07:27 PM
Indian kidney gang suspects detained in Sri Lanka

कोलंबो। कोलंबो उपनगर हिरासत केंद्र से फरार हुए पांच भारतीय नागरिकों को 24 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन सबको किडनी गिरोह में कथित संलिप्तता के लिए पकड़ा गया था।

पुलिस ने बताया कि उत्तरपूर्व में तलईमन्नार में पेसालाई पुलिस ने कल उन्हें फिर से पकड़ लिया और मन्नार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि संदिग्धों को 24 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जा शर्तो के उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय नागरिकों को चार मार्च को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें कोलंबो अस्पतालों में अवैध किडनी प्रतिरोपण में संलिप्त पाया गया।

मिरिहाना हिरासत केंद्र में उन्हें हिरासत में रखा गया। यह संदिग्ध पिछले सप्ताह मिरिहना हिरासत केंद्र से भागे थे। इससे पहले एक संदिग्ध हिरासत केंद्र से भाग निकला और भारत चला गया। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.