जापान में भारतीय समुदाय ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 03:45:54 AM
Indian community in Japan warmly welcomes PM Modi

तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तोक्यो पहुंचने पर जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में दिवंगत नरेश भूमिबोल अदुल्यदेज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए थोड़ी देर रूकने के बाद मोदी तोक्यो पहुंचे। जापान पहुंचने पर उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ अपने होटल की लॉबी में बातचीत की।

मोदी के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री के तोक्यो पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

ट्वीट में भारतीय समुदाय के साथ मोदी की मुलाकात वाली तस्वीर भी पोस्ट की गई है।

मोदी अपने दूसरे आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे हैं। वह यहां अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से कल मुलाकात करेंगे और विस्तृत बातचीत करेंगे।
वह जापान के नरेश आकिहितो के साथ भी बातचीत करेंगे। जापान के कुछ विपक्षी नेताओं से भी मिलने का उनका कार्यक्रम है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.