भारतीय मूल की निक्की हेली बनेंगी यूएस की विदेश मंत्री!

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 08:16:15 AM
Indian American Nikki Haley to become the US Secretary of State

वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कैबिनेट में विदेश मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली के नाम पर विचार किया जा रहा है। निक्की हेली फिलहाल साउथ कैरलाइना की गवर्नर हैं। ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने बुधवार रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनसे गुरुवार को ट्रंप मिलेंगे। लिस्ट में हेली का भी नाम है। 44 साल की निकी जब साउथ कैरोलिना की गर्वनर बनी थीं, तो उस समय भी उन्होंने एक इतिहास रचा था।

अब हो सकता है कि वह फिर एक इतिहास बनाएं। अमेरिकी विदेश सचिव के पद के लिए न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडोल्फ ग्यूलियानी, यूनाइटेड नेशंस में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन बॉल्टन, सीनेट के विदेशी मामलों की कमेटी के चेयरमैन बॉब क्रॉकर और पूर्व स्पीकर न्यूट गिंगरिच दौड़ में शामिल हैं। निकी हेली का असली नाम निमरत रंधावा है।

44 साल की निक्की हेली को रिपब्लिकन पार्टी का उभरता सितारा माना जाता है। निकी रिपब्लिकन पार्टी की पहली ऐसी सीनियर सदस्य थीं, जिन्होंने ट्रंप की आलोचना की। निकी ने ट्रंप के नाखुश अमेरिकियों की तरफदारी करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि परेशानी के समय गुस्साई आवाजों का पीछा करना काफी ललचाने वाला कदम साबित हो सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.