UN की विकास गतिविधियों के लिए एक करोड़ 10 लाख डॉलर देगा भारत

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 02:07:24 PM
 India will Rs 10 lakh for UN development activities

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों में विकास कार्यो के लिए एक करोड़ दस लाख डॉलर की राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है । संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव महेश कुमार ने सात नवंबर को विकास गतिविधियों के लिए प्रतिबद्धता सम्मेलन में कहा, भारत संयुकत राष्ट्र की स्थापना से ही इसमें नियमित रूप से योगदान करता रहा है। 

मंगल ग्रह को लेकर नये टीवी मिशन पर नेशनल ज्योग्राफिक

भारत का यह मानना है कि शांति और सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार की तीन मुख्य आधार विकास गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के पास एक उचित और संतुलित तरीके से संसाधन होना चाहिए । 

ट्रंप की एकता अपील का स्वागत

कुमार ने कहा कि एक विकासशील देश के नाते भारत के सामने उसकी अपनी विकास चुनौतियां हैं जिनका समाधान किए जाने की जरूरत है लेकिन उसने हमेशा संयुक्त राष्ट्र की विकास गतिविधियों के लिए संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने में योगदान दिया है। इस मौके पर भारत ने वर्ष 2017 के लिए संराष्ट्र की विकास गतिविधियों की खातिर करीब एक करोड़ दस लाख डॉलर की राशि देने की प्रतिबद्धता जताई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.