भारतीय सेना को मिल सकती है 145 एम 777 होवित्जर तोप

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 02:45:31 AM
India-US sign Rs 5000 cr deal for 145 M777 howitzer guns

लंदन। भारतीय सेना को 145 एम 777 होवित्जर तोप मिल सकती है। इन तोपों को बनाने वाली कंपनी बीएई सिस्टम्स ने बुधवार को बताया कि वह अमेरिकी और भारत सरकार के बीच सौदा होने के बाद भारतीय सेना को एम 777 होवित्जर तोपों की आपूर्ति के लिए अमेरिका के रक्षा विभाग के साथ करार पर हस्ताक्षर कर सकती है।

भारत की रक्षा खरीद एजेंसी से इस वर्ष जून में करीब 750 मिलियन डॉलर की लागत से 145 तोप खरीदने के प्रस्ताव पर सहमत हुई थी। बीएई सिस्टम्स ने बताया कि उसने अमेरिकी सेना को 384 मिलियन डॉलर के विशेष हथियार उपलब्ध कराने का सात वर्ष का करार भी किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.