भारत, ब्रिटेन आठ करोड़ डॉलर के न्यूटन फंड अनुसंधान कार्यक्रम के साझीदार

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 11:05:10 PM
India, UK Newton eighty million dollars to fund research partner program

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन ने आज वैश्विक सामाजिक चुनौतियों पर संयुक्त रूप से ध्यान देने के लिए आठ करोड़ डॉलर तक के न्यूटन फंड अनुसंधान कार्यक्रम की घोषणा की।
विश्वविद्यालयों, विज्ञान और नवोन्मेष के लिए ब्रिटेन के मंत्री जो जॉन्सन ने यह घोषणा की।

मंत्री ने 10 लाख डॉलर के पहले वार्षिक न्यूटन पुरस्कार की भी घोषणा की।

साल 2017 के लिए भारत, मलेशिया, थाइलैंड और वियतनाम से पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं जो सार्वजनिक सेहत और कुशलता की बड़ी सामाजिक चुनौती पर ध्यान देगा।

जॉनसन ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन के साथ कई नये ब्रिटेन-भारत न्यूटन फंड अनुसंधान कार्यक्रमों की घोषणा की जो आठ करोड़ डॉलर के होंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.