भारत को चार पी-8 आई टोही विमान मिलेंगे

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:42:32 AM
India to get 4 P-8I reconnaissance aircraft starting 2020

सिएटल। भारतीय नौसेना को चार उन्नत समुद्री टोही विमान पी-8 आई सुधार के साथ मिलेंगे और इन विमानों की आपूर्ति की शुरुआत जुलाई 2020 से होगी।

बोइंग के पी...8 आई कार्यक्रम के मुख्य अभियंता मार्क जॉर्डन ने कहा, ‘‘हम इसकी आपूर्ति जुलाई 2020 तक करने की उम्मीद करते हैं। हमारे पास सुधारों की एक लंबी सूची है जिसमें भारतीय नौसेना की रूचि है और हम उस पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पहले विमान की आपूर्ति जुलाई 2020 तक होगी, बाकी तीन की आपूर्ति 2021 के अंत तक की जाएगी।

बोइंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों में से आठ का इस्तेमाल करता है। इस वर्ष जुलाई में नौसेना ने चार अतिरिक्त विमानों के लिए आर्डर दिया। भारत ने इसके साथ ही उन सुधारों और नई विशेषताओं की एक सूची भी साझा की जिनकी उसे जरूरत है। उन सुधारों के बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता।

बोइंग के अधिकारी ने जहां सुधारों की जानकारी साझा नहीं की जिसकी चर्चा की जा रही है, यह भी उम्मीद है कि भारतीय नौसेना अपने आठ विमानों के वर्तमान बेड़े का भी साथ ही साथ उन्नयन नवीनतम मानकों के अनुरूप कराएगी।

भारतीय बेड़े में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी पीएलएएन हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

बोइंग अधिकारियों ने कहा कि पी...8आई विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए अगले वर्ष प्रमाणित किया जा सकता है। यह कदम समुद्री अभियानों के लिए उसकी पहुंच बढाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.