India-Pakistan संघर्ष ले सकता है परमाणु युद्ध का रूप : अमेरिकी जनरल

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 01:50:18 PM
India-Pakistan can take the form of atomic war : US General

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने शुक्रवार को आगाह किया कि India-Pakistan के बीच पारंपरिक संघर्ष परमाणु युद्ध का रूप ले सकता है। सीनेट की शस्त्र सेवा समिति के समक्ष जनरल जोसेफ वोटल ने कहा कि India-Pakistan में तनाव निरंतर बना हुआ है, वे अमेरिकी केंद्रीय कमान के कमांडर हैं।

दोनों देशो के पास परमाणु हथियार है जिससे यह परमाणु युद्ध में भी तब्दील हो सकता है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के कमांडर जनरल जोसेफ वोटल ने अमेरिकी सीनेट की शस्त्र सेवा समिति के सामने कहा कि India-Pakistan में तनाव निरंतर बना हुआ है। वोटल ने कहा कि पाक आधारित आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई के अभाव के चलते इंडिया चिंतित है और इस वर्ष की शुरूआत में उसने अपने यहां हुए आतंकी हमले का जवाब भी दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारा आकलन है कि इस तरह के हमले और संभावित प्रतिक्रिया बढऩे की आशंका है। इसके अलावा पाकिस्तान को कूटनीतिक तरीके से अलग-थलग करने की इंडिया की रणनीति से दोनों देशों के संबंधों में सुधार आने की उम्मीद कम ही है। ऐसे में ये देखते हुए कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं, विवाद जारी रहने पर उनके बीच परमाणु युद्ध का अंदेशा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.