#India-Pak सीमा के पास चीनी सेना ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 01:26:44 PM
India-Pak border near Chinese army began major military exercises

बीजिंग। शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में चीनी सेना ने एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। ये क्षेत्र इंडिया तथा पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। पीएलए की पश्चिमी कमान द्वारा किए जा रहे इस सैन्य अभ्यास में चीन के  दस हजार से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली के अनुसार इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और जवाबी हमला करने के तरीकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

न्यूज पेपर में इस सैन्य अभ्यास की निश्चित जगह की जानकारी नहीं बतायी गई है। लेकिन इसका मुख् ध्यान भारत पर ही है, क्योंकि इस इलाके में चीन का सीमा विवाद सिर्फ भारत के साथ ही है।इस सैन्य अभ्यास में सात पहाडिय़ों को शामिल किया गया है। यह इलाका समुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।

चीन द्वारा यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त में किया जा रहा है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव का माहौल है।यह अभ्यास इसलिए भी अहम है कि पाकिस्तान में कमर जावेद बाजवा को हाल ही में नया आर्मी चीफ बनाया गया है।

खबरों के मुताबिक चीन के इस सैन्य अभ्यास से पाकिस्तानी आर्मी का मनोबल बढ़ेगा और इसके जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी। बाजवा के नए पाक आर्मी चीफ बनते ही चीन ने बिना देर किए पाकिस्तान को अपना समर्थन जारी रखने का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम रिश्तों को मजबूती देने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

आखिर क्यों पसंद किया जाता है युवाओं द्दारा लिव-इव रिलेशन जानिए

कुछ ऐसी आदतें जो आपको बनाएगी हेल्दी जानिए

बाईं ओर करवट ले कर सोने के फायदे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.