भारत-नेपाल सीमा पर माहौल तनावपूर्ण

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 09:05:38 PM
India-Nepal border atmosphere stressful

नई दिल्ली। एक दिन पहले गोलीबारी में हुई नेपाली युवक की मौत के बाद भारत-नेपाल सीमा पर तनावपूर्ण माहौल बन गया है।

इस घटना के कारण भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर शुक्रवार को नेपाल के सैकड़ों लोगों ने हाथ में बैनर लेकर भारत के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस कारण कारण सीमा पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान भीड़ ने दुकानों में भी तोडफ़ोड़ की। उन्होंने सीमा पर दर्जनों वाहनों में आग लगा दी।

इसी वजह से लखीमपुर के खीरी में भी माहौल तनावपूर्ण होने की खबर है। जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल बार्डर पर नेपाली लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर उपजे विवाद को लेकर यहां गोलीबारी की घटना हुई थी। सशस्त्र सीमा बल और नेपाल पुलिस दोनों ने ही घटना के दौरान गोलीबारी करने से इंकार किया है। नेपाल पुलिस ने एसएसबी की गोलीबारी से नेपाली युवक की मौत होने का आरोप लगाया है।

इसी बीच भारत ने नेपाल से उस नेपाली युवक की पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपेार्ट की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार को नेपाली नागरिक की मौत की खबरों पर एसएसबी ने अपनी ओर से जांच शुरु कर दी है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.