भारत द्वारा ‘संघर्षविराम उल्लंघनों’ पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह को सौंपा डोजियर

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 11:24:00 AM
India ceasefire violations by Pakistan dossiers submitted to the United Nations Observer Group

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि उसने नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा किए गए संघर्ष विराम के कथित उल्लंघनों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक डोजियर सौंपा है।

अमेरिका के टेक्सास में पुलिसकर्मी को गोली मारी, मौत

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि यूएनएमओजीआईपी भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के प्रतिनिधियों ने कल रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात की। यहां भारत की ओर से ‘संघर्षविराम समझौते का बार-बार उल्लंघन’ किए जाने के मुद्दे पर एक डोजियर सौंपा गया।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने ट्विटर पर कहा कि नियंत्रण रेखा के खुइराता सेक्टर में भारतीय बलों की गोलीबारी में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक विस्तृत डोजियर सौंपा गया है।

जेम्स मैट्टिस हो सकते हैं अमेरिका के नए रक्षामंत्री

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पर्यवेक्षक समूह को घटना की जांच करने के लिए कहा है। बताया जाता है कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने पहले भी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि कश्मीर में भारतीय सैनिकों ने गोलाबारी की थी।             -एजेंसी

Read More:

बाल मुंडवाने के लिये हिम्मत की जरूरत :काजोल

बिग बॉस 10 के घर से बाहर हुए करण मेहरा 

चुकंदर के रस में नींबू और अदरक मिला कर पिएं, होगा फायदा ही फायदा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.