भारत-बंगलादेश के बीच सैन्य अभ्यास‘संप्रति-2016’की शुरूआत

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 01:58:50 AM
India-Bangladesh military launched Abyas'snprati-20l6'ki

ढाका। बंगलादेश में तंगेल के बंगबंधु सेनानिबास में आज संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों के तहत भारत-बंगलादेश के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के छठे संस्करण‘संप्रति-2016’की शुरूआत की गयी। 
दोनों देशों के बीच होने वाला यह संयुक्त सैन्य अभ्यास इस बार पहाड़ी और जंगली इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास में इस तरह के अभियानों में सफलता पाने के उद्देश्य से अभ्यास करेंगी। 
इस उद्देश्य के लिए 14 दिवसीय एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व सेना का‘महार’रेजिमेंट कर रहा है।‘संप्रति’श्रृंखला के संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और बंगलादेश के बीच प्रमुख द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की पहल में से एक है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.