रूस ने बनाई हाइपरसोनिक मिसाइल, 7400 किमी. प्रतिघंटा है रफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 01:11:39 PM
Hypsrsonic missile made by Russia,7400 km Speed is per hour

रूस ने हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल तैयार की है। इस मिसाइल की रफ्तार लगभग 7400 किमी. प्रति घंटा है। इसे एक बार लॉन्च करने के बाद रोक पाना काफी मुश्किल है।

इस मिसाइल के निर्माण की खबर के बाद सभी देशाों के होश उड़े हुए है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस मिसाइल की तस्वीर जारी की है।

अगर एक बार लॉन्च करने के बाद इस मिसाइल को रोकने की कोशिश की गई, तो इसका मलबा भी निशाने को काफी हद तक नुकसान पहुंचाएगा।

यही कारण है कि अमेरिका भी इस मिसाइल के सामने आने के बाद टेंशन में है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी रफ्तार ही है।

इस मिसाइल को 2022 तक रूस की सेना में शामिल किया जाएगा। इसमें स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग किया गया है, जो कि हवा में से ऑक्सीजन का प्रयोग करता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.