अंटार्कटिक में एक बड़ा हिमखंड टूटने की कगार पर

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 03:13:51 AM
Huge iceberg on verge of breaking away from Antarctic shelf

लंदन। वैज्ञानिकों ने कहा है कि पिछले छह दिनों में अंटार्कटिक में एक बड़े हिमखंड में आई बड़ी दरार 17 किलोमीटर और बढ़ गई है और अब यह टूटकर अलग होने की कगार पर है।

यह दरार टूटने के 13 किलोमीटर के दायरे में है और इस विख्ंाडन से दक्षिणी ध्रुव में अब तक का सबसे बड़ा हिमखंड बनेगा।

मई 25 से 31 मई के बीच लारसेन सी बर्फ की चट्टान में दरार 17 किलोमीटर और बढ़ गई है और दरार का छोर आइस फ्रंट की ओर बढ़ रहा है जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि विख्ंाडन का समय नजदीक है।

लारसेन सी बर्फ की चट्टान 350 मीटर मोटी है और यह पश्चिमी अंटार्कटिक के छोर पर समुद्र में तैरती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.