कराची में शिया मुसलमानों की सभा में गोलीबारी, पांच मरे

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 09:54:53 AM
House of Shia Muslims in Karachi firing, five dead

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में कल शिया मुसलमानों की एक धार्मिक सभा पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और इस हमले की जिम्मेदारी सुन्नी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-झांगवी के अल अलामी गुट ने ली है। प्रांत के पुलिस प्रमुख अलह डिनो ख्वाजा ने संवाददाताओं को बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार हथियारबंद लोगों ने सभा में गोलीबारी की।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी सुन्नी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-झांगवी के अल अलामी गुट ने लिया है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की यह घटना उत्तरी नजीमाबाद में हुई जहां की आबादी एक करोड़ आठ लाख है। यहां पर साम्प्रदायिक भहसा, जातीय और राजनीतिक हिंसा आम बात है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.