बांग्लादेश में हिन्दू मछुआरे के घर को फिर से जलाया गया

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 11:43:13 PM
hindu fishermans house was burned again in bangladesh

ढाका। बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दुओं के घरों पर हमले के बाद देश भर में जारी आक्रोश के बीच शरारती तत्वों ने एक बार फिर आज सुबह एक हिन्दू मछुआरे के घर को जला दिया।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार नसीरनगर के थाना प्रभारी अबू जफर ने बताया कि ब्रह्मनबढिय़ा उपजिला के नसीरनगर शहर के निकट पश्चिमपढा में शरारती लोगों के एक समूह ने स्थानीय समयानुसार आज सुबह हिन्दू मछुआरे छोटू लाल दास के घर में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दास के घर में रखे गये दो लाख टका मूल्य के मछली पकडऩे वाले जाल जला दिये। अधिकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.