अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी चला हिंदी का जादू

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 04:08:57 PM
Hindi Magic run in US presidential election

वॉशिंगटन। हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी को अमेरिका चुनाव में खास जगह दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान की रसीद में हिन्दी को भी स्थान दिया गया। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के सीने तब गर्व से फूले नहीं समाए जब उन्होंने मतदान के बाद मिली पर्ची में अपने देश की राष्ट्रभाषा को देखा और पढ़ा। गौरतलब है कि अमेरिका में बोले जाने वाली भारतीय भाषाओं में हिन्दी ही सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।

2015 के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में हिन्दी बोलने वालों की संख्या लगभग 6.5 लाख थी।  8 नवम्बर को मतदान के बाद जो धन्यवाद की रसीद दी गई, उसमें हिंदी में लिखा गया कि 8 नवम्बर 2016 को आम चुनाव में मतदान के लिए धन्यवाद!

वाकई यह सम्मान पूरे हिन्दी जगत और हिन्दुस्तान का सम्मान है। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय नारा ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ अपनाया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.