न्यूजीलैंड के सांसद बनेंगे साउथ सूडान में UN मिशन के प्रमुख

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 10:32:36 AM
Head of UN mission in South Sudan will be the New Zealand Parliament

संयुक्त राष्ट्र। न्यूजीलैंड के सांसद डेविड शियरर को साउथ सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का प्रमुख बनाने के लिए नामित किया गया है।  शियरर ने दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रयासों का नेतृत्व किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सुरक्षा परिषद को सूचना दी है कि उनका इरादा डेविड शियरर को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र का दूत और यूएनएमआईएसएस मिशन का प्रमुख बनाने का है। इससे पहले डेनमार्क के एलेन मार्गरेथ लोज इस पद पर थे।

न्यूजीलैंड संसद के 59 वर्षीय सांसद शियरर संयुक्त राष्ट्र के लिए अफगानिस्तान, लेबनान, इस्राइल, रवांडा, लाइबेरिया और बाल्कन्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें 2007 से 2009 तक इराक में संयुक्त राष्ट्र का उप दूत बनाया गया था।

परिषद के सदस्यों के पास आपत्तियां उठाने के लिए कल दोपहर तक का समय है लेकिन राजनयिकों का मानना है कि नियुक्ति को मंजूरी मिल जाएगी।

दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र के 14,000 शांतिरक्षक हैं। यहां दिसंबर 2013 से गृह युद्ध चल रहा है। यहां नागरिकों खासकर के महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम रहने के कारण शांतिरक्षकों की काफी आलोचना भी हुई है। खासकर के उस घटना के लिए जब सरकारी सैनिकों ने महिलाओं के साथ जुबली में बलात्कार किया और यह स्थान संयुक्त राष्ट्र के जुबा स्थित परिसर से बहुत ज्यादा दूर नहीं है।

बान ने पिछले महीने ही परिषद को चेतावनी दी थी कि दक्षिण सूडान बड़े पैमाने पर अत्याचार के वास्तविक खतरे का सामना कर रहा है और शांतिरक्षक इस खूनखराबे को रोकने में शक्तिहीन साबित होंगे।

इस संघर्ष के कारण अब तक लाखों लोग मारे गए हैं और 25 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों का मानना है कि स्थिति और खराब होगी। दक्षिण सूडान को सूडान से साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र के मजबूत सहयोग से स्वतंत्रता मिली थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.