हैती में बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, पांच मरे,19 लापता

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 11:24:36 AM
Haiti rains and floods kill five

हैती। हैती में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हो गए।

नागरिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नदी, तालाब और झरने पानी से लबालब है। बारिश और बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हुई है और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

हैती के दक्षिणी तटीय क्षेत्र ग्रेंदे-अंसे के 19 मछुआरें लापता हो गए। इसी क्षेत्र में 322 लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर चुके हैं।

सरकार का राहत एवं बचाव अभियान जारी है। यह देश खराब बुनियादी ढांचे और सरकारी संसाधनों की कमी के कारण प्राकृतिक आपदाओं के लिए अतिसंवेदनशील है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.