लंदन आतंकी हमले के पीडि़तों को ब्रिटेन में गुरुद्वारों ने दी शरण

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 08:07:12 PM
Gurdwaras in UK offer shelter to London terror attack victims

लंदन। लंदन में गुरद्वारों ने रविवार को आतंकी हमले के बाद फंसे लोगों को शरण देने के लिए अपने दरवाजे खोल दिए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गुरुद्वारों में पीडि़तों को शरण देने के साथ ही उन्हें खाना भी दिया।

हमले की खबर लगने के लगभग फौरन बाद सिखों ने ट्वीट किया कि उनके गुरुद्वारे इस घटना को झेलने और वहां फंसे लोगों के लिए खुले हैं।

मेट्रो$को.यूके की खबर में कहा गया कि एकता का अविश्विसनीय प्रदर्शन करते हुए सिखों ने निकटवर्ती गुरद्वारों के नक्शे पोस्ट किए जिनके दरवाजे पीडि़तों की मदद के लिए खुले थे।

ग्लासगो गुरुद्वारा ने ट्वीट किया, ‘‘आजरात प्रभावितों की मदद के लिए लंदन में हैशटैग सिख गुरद्वारों के दरवाजे मदद और समर्थन में खाने और ठहरने के लिए खुले हैं। हैशटैग लंदनब्रिज हैशटैग युनाइटेड।’’

लंदन के दूसरे लोगों ने फेसबुक के एक नए फीचर का इस्तेमाल लंदन ब्रिज पर फंसे लोगों की मदद के लिए किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.