आयरिश ट्रेन में एशियाई लोगों से महिला बोली 'भारत वापस जाओ'

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 07:16:02 AM
Go back to India: Woman screams at Asians on Irish train

लंदन। आयरलैंड की एक ट्रेन में एक महिला द्वारा एशियाई यात्रियों पर नस्ली टिप्पणी किए जाने का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि महिला एक खाली सीट पर बैग रखने के लिए कह रही है कि तुम लोग भारत वापस जाओ।

ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में महिला को अपने साथी यात्रियों पर बहुत ही आक्रामक टिप्पणी करते देखा और सुना जा सकता है।

समाचार पत्र ‘आयरिश इंडिपेंडेंट’ के अनुसार यह घटना रविवार की है जब ट्रेन लिमरिक कोलबर्ट स्टेशन से लिमरिक जंकशन जा रही थी।

वीडियो में महिला को 10 मिनट तक अभ्रद टिप्पणियां करते देखा जा सकता है। वह एक व्यक्ति से कह रही है कि भारत वापस जाओ और मुझे यह जगह दो।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.