फ्रांस में 20 जंगली बत्तखों में पाया गया एच5एन8 बर्ड फ्लू वायरस

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 08:20:41 AM
France 20 was found in wild ducks bird flu virus H 5 N 8

पेरिस। फ्रांस के कृषि मंत्रालय के मुताबिक यूरोप के कई देशों में फैले एच5एन8 बर्ड फ्लू का वायरस उत्तरी फ्रांस के 20 जंगली बत्तखों में पाया गया है। कृषि मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है।

मंत्रालय के अनुसार वायरस किसी भी घरेलू खेत में नहीं पाया गया है। यूरोप में एच5एन8 के प्रकोप की वजह से अभी तक हजारों मुर्गियों को मारा जा चुका है। गौरतलब है कि एच5एन8 बर्ड फ्लू का वायरस आज तक किसी भी मनुष्य में नहीं पाया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.