प्रशिक्षण के दौरान गोली चलने से चार की मौत, 8 घायल

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 01:24:10 AM
Four killed, 8 wounded in bullet injuries during training

जकार्ता। दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो के उत्तरी नातूना द्वीप पर  प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गोली लगने से चार इंडोनेशियाई सैनिकों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। 

सेना के प्रवक्ता डेन्नी तुजेह ने कहा, नातूना में एक आकस्मिक घटना में चार सैनिकों की मौत के बाद सैन्य नेतृत्व ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इंडोनेशियाई सेना इसकी जांच शुरू कर दी है कि प्रशिक्षण के दौरान सैनिकों के समूह पर विमानविरोधी हथियार प्रणाली कैसे चल गई थी। घायल जवानों को वहां से निकाला गया और नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इंडोनेशिया नियमित रूप से सैन्य अभ्यास कर रहा है और विवादित दक्षिण चीन सागर स्थित द्वीपों के आसपास उसकी सैन्य मौजूदगी में वृद्धि हुई है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.