इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, 6000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 10:08:34 AM
Flood havoc in Indonesia 6000 people evacuated

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के कुछ हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के कारण 6,000 से भी ज्यादा लोग विस्थापित हो गए। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बाढ़ के कारण 5,000 से ज्यादा घर, 12 मस्जिदें, चार स्कूली इमारतें और धान के 100 हेक्टेयर से भी ज्यादा खेत डूब गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रभावित इलाकों को खाली कराने का काम जारी है। सेना के जवान, पुलिस, स्थानीय खोज और बचाव कार्यालयों के कर्मचारी और स्थानीय आपदा एजेंसियां बचाव अभियान में जुटे हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.