दो अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें भारत पहुंची

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 07:22:05 PM
First M777 ultra light artillery gun to reach India this weekend

नई दिल्ली। भारतीय सेना की तीन दशक लंबी प्रतीक्षा गुरुवार को उस समय दूर हो गई जब दो अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें अमेरिका से यहां पहुंच गईं। 1980 के दशक के मध्य में बोफोर्स घोटाले को लेकर छिड़े विवाद के बाद भारतीय सेना में लंबी दूरी की इन तोपों को शामिल करने को लेकर लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।

बीएई सिस्टम्स द्वारा निर्मित 145 एम 777 तोपों को राजस्थान में पोखरन परीक्षण क्षेत्र में परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। होवित्जर तोपों की अधिकतम मारक क्षमता 30 किमी है।

इनमें से 25 तोपों को तैयार स्थिति में भारत लाया जाएगा जबकि शेष बीएई महिन्द्रा डिफेंस के साथ भागीदारी में भारत में ही कलपुर्जे जोडक़र तैयार करेगी। 155 एमएम कैलिबर वाली इस तोप को अधिकतर चीन से लगने वाली सीमा पर तैनात किया जाएगा।

भारत एवं अमेरिका ने बोफोर्स विवाद के साये से परे जाते हुए 145 एम 777 तोपों के लिए पिछले साल 30 नवंबर को करीब 5000 करोड़ रूपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.