US के सिनसिनाटी नाइटक्लब में हुई गोलीबारी, 1 व्यक्ति की हुई मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 03:26:17 PM
Firing in US Cincinnati Nightclub,1 person killed, more than one and a half dozen injured

अमेरिका के ओहायो स्थित सिनसिनाटी शहर में एक नाइटक्लब में गोलीबारी की घटना की बात सामने आई है। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। 

सिनसिनाटी पुलिस ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा है कि यह हत्या का मामला है। पुलिस पूरी जानकारी अभी तक नहीं दे पाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सिनसिनाटी के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। नाइटक्लब के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगभग एक साल पहले ही फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित एक नाइटक्लब में एक आतंकी ने गोलियां बरसाकर 49 लोगों को मार डाला था।

इस घटना में 53 लोग घायल हो गए थे। जिस क्लब में यह घटना हुई थी, वहां एलजीबीटी समुदाय के बहुत सारे लोग मौजूद थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.