फ्रांस में एक स्कूल में गोलीबारी, दो घायल

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 06:08:02 AM
Firing in a school in France, two injured

पेरिस। फ्रांस के दक्षिणी ग्रास शहर में एक हाईस्कूल में गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोग घायल हो गये। 

सूत्रों ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह आतंकवादी हमला था लेकिन इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दूसरे संदिग्ध को भी देखा गया है। स्थानीय आपात सेवा ने नागरिकों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिये हैं।

सरकार ने आतंकवादी हमलों को लेकर मोबाइल टेलिफोन चेतावनी ऐप्लिकेशन शुरू किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी के संबंध में एक 17 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक राइफल, दो हथगोले और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि दो छात्रों ने स्कूल के प्राचार्य पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। दूसरा आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.